यूपी बोर्ड की कॉपियों ने शिक्षकों को किया मालामाल

मूल्यांकन के दौरान जिले के सभी सात केंद्रों पर कॉपियों से नोट निकल रहे हैं।

UP Board 10th Result  यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल पर सख्ती हुई तो छात्र-छात्राओं ने कॉपियों में इस उम्मीद में नोट नत्थी करना शुरू कर दिया कि दया खाकर शिक्षक पास होने लायक नंबर तो दे ही देंगे। मूल्यांकन के दौरान जिले के सभी सात केंद्रों पर कॉपियों से नोट निकल रहे हैं। भारत स्काउट एवं गाइड इंटर कॉलेज में पश्चिमी यूपी से आईं हाईस्कूल की कॉपियों से जमकर नोट निकल रहे हैं। पिछले दिनों गणित की कॉपियों के हर पन्ने से 100, 200 और 500 रुपय के नोट निकले। एक शिक्षक को तो एक दिन में ही 8600 रुपये मिल गए। अन्य शिक्षकों को भी कॉपियों से हजारों रुपये मिले।

कॉपियों से नोट मिलने की जानकारी होने पर उपप्रधान परीक्षक शिक्षकों को कॉपी देने से पहले खुद ही नोट निकालने लगे। हालांकि शिक्षकों ने किसी को कुछ नहीं बताया। धीरे से नोट पॉकेट में रखकर आगे मूल्यांकन में व्यस्त हो गए।

– एक दिन में एक शिक्षिका को कॉपियों से मिले 8600 रुपये 
– अन्य शिक्षकों को भी हजारों रुपये मिले, पर कॉपियां हैं सादी

होलिका के दिन भी केंद्रों में जांची गईं कॉपियां
बुधवार को होलिका के दिन भी कॉपियां जांची गईं। हालांकि शिक्षकों की उपस्थिति न के बराबर रही। कोई भी शिक्षिका कॉपी जांचने नहीं पहुंची थी। केपी इंटर कॉलेज में सुबह 8 से लेकर 2 बजे तक कॉपियां जांची गई। हालांकि कुल 444 कॉपियां ही कोठार से जारी हुई थी।

जिले के सात मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों ने दस दिन में पौने दस लाख कॉपियां जांच दी है। राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की 16665, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 2078, भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 19204, अग्रसेन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 5500, क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज में हाईस्कूल की 11017 कॉपियां जांची गई। केएन काटजू इंटर कॉलेज में इंटर की 5625 और केपी इंटर कॉलेज में 10109 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। कुल 70198 कॉपियां मंगलवार को जांची गई। दस दिन में कुल 973963 कॉपियां जांची गई है। जिले में आवंटित 1411113 कॉपियों में से 437150 कॉपियां बची है। 

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img