Monday, February 16, 2026

कांग्रेस-BJP की एक और लिस्ट जारी; पुरी से पात्रा, फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी ने 51 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections 2019) के लिए शुक्रवार देर रात पार्टी के चर्चित प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा (Sambit Patra) को ओडिशा की प्रतिष्ठित पुरी सीट से अपना उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की। बीजेपी ने 51 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। वहीं, कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव के लिए देर रात 35 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश से 9, तमिलनाडु से 8, छत्तीसगढ़ से 4, जम्मू-कश्मीर से 3, महाराष्ट से 5, ओडिशा से 2, तेलंगाना से 1, त्रिपुरा से 2 और पुडुचेरी से 1 उम्मीदवार की घोषणा की है। इस लिस्ट में खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर की सीट बदल दी गई है और उन्हें मुरादाबाद की जगह फतेहपुर सीकरी से उतारा गया है। मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को राज बब्बर की जगह मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने देर रात ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए क्रमश: 22 एवं 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की इसके साथ ही जारी लोकसभा की सूची में आंध्र प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की छह, ओडिशा की पांच तथा मेघालय एवं असम की एक एक सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गये। इनमें अधिकतर सीटों पर पहले या दूसरे चरण में मतदान होना है। पुरी में तीसरे चरण में मतदान होगा। पार्टी इससे पहले 185 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 

इन नामों को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम रूप दिया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी शामिल हुए।

भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार से है 

आंध्र प्रदेश: अरुकु (सु.) से के. वी सत्यनारायण रेड्डी, श्रीकाकुलम से पी संबामूर्ति, विजियानगरम से पी सन्यासी राजू, अनकापल्ली से डॉ. जी वेंकट सत्यनारायण, काकीनाडा से वाई. वेंकट राममोहन राव, अमलापुरम से अय्याजी वेमा मानेपल्ली, राजमुंदरी से सत्य गोपीनाथ दासपरवस्तु, नरसापुरम से पैडीकोंडा मानिकयेलाराव, एलुरु से चिन्नम रामकोटया, मछलीपट्नम से जी रमनजनेयुलु, विजयवाड़ा से दिलीप कुमार किलारू, गुंटूर से वी जयप्रकाश नारायण, बापटला से सी किशोर कुमार, ओंगोल से टी श्रीनिवास, नांदयाल से डॉ. आदिनारायणलंती, कुनूर्ल से डॉ. पी वी पार्थसारथी, अनंतपुर से हमसा देवीनेनी, हिन्दूपुर से पी वेंकट पार्थसारथी, कडप्पा से एस आर रामचंद्र रेड्डी, नेल्लोर से सुरेश रेड्डी सन्नपारेड्डी, तिरुपति (सु.) से बी श्रीहरि राव, राजिमपेट से पी महेश्वर रेड्डी और चित्तूर (सु.) से जयराम दुग्गानी।

महाराष्ट्र: जलगांव से श्रीमती स्मिता उदय वाघ, नांदेड़ से प्रताप पाटिल चिक्कलीकर, डिंडोरी (सु.) से डॉ. भारती पवार, पुणे से गिरीश बापट, बारामती से श्रीमती कंचन राहुल कुल और शोलापुर (सु.) से डॉ. जयसिद्धेश्वर स्वामी, 

ओडिशा :  बरगड़ से सुरेश पुजारी, संबलपुर से नितेश गंगा देब, कालाहांडी से बंसत कुमार पांडा, पुरी से डॉ. संबित पात्रा और कोरापुट (सु.) से जयराम पांगी

असम : तेजपुर से साजेर्न्ट पल्लव लोचनदास

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी

महराजगंज - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को...

Topics

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

घुघली में पम्पिंग सेट चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर धराए

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में किसानों...

प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading