UP रोडवेज की बसों का सफर हुआ महंगा, जानें कितना देना होगा किराया

1 रुपये से लेकर 7 तक बढ़ा किराया किराया मैनुअल टिकट के रूप में लिया जा रहा

उत्तर प्रदेश /लखनऊ

लखनऊ. पेट्रेल डीजल के बढ़ते दामें के बाद अब सफर करना भी हो जाएगा महंगा। यूपी में टोल दरों में बढ़ोतरी के बाद अब इसका खामियाजा यात्रियों के जेब पर पड़ने जा रहा है। यूपी में टोल की दरों में बढ़ोतरी के बाद अब रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में 1 रुपये से लेकर 7 रुपये तक किराया बढ़ा दिया गया है. बढ़ा हुआ किराया तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है. हालांकि, यह बढ़ोतरी केवल टोल मार्गों पर होगी। इसका मतलब है कि कानपुर से दिल्ली, लखनऊ, आगरा समेत उन सभी जगहों का किराया बढ़ा है, जहां जाने के लिए टोल देना पड़ता है। उधर, यात्री इस बढ़े हुए किराए से नाराज हैं। वह कहते हैं कि लगातार महंगाई बढ़ रही है, अब सफर भी महंगा हो गया।

1 रुपये से लेकर 7 तक बढ़ा किराया

बता दें कि निगम ने साधारण बसों में 100 किलोमीटर तक का सफर करने वाले यात्रियों से 1 रुपये से लेकर डेढ़ रुपए तक किराए को बढ़ाया है. जबकि AC बसों में किराया एकमुश्त में 7 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। अफसरों का दावा है कि इससे परिवहन निगम प्रशासन पर टोल का बोझ कम पड़ेगा. रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने जानकारी देते हुए बताया की टोल में बढ़ी हुई दरों की समीक्षा करने के बाद निगम ने बसों को किराया बढ़ाए जाने का फैसला किया है। बढ़ा हुआ किराया तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

किराया मैनुअल टिकट के रूप में लिया जा रहा

फिलहाल अभी यह किराया मैनुअल टिकट के रूप में लिया जा रहा है। बसों में एटीएम मशीनों के जरिए फीडिंग हो जाने के बाद यात्रियों को मशीन से मिलने वाले टिकट को भी बढ़े हुए किराए के साथ दिया जाएगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले लखनऊ से अयोध्या तक का साधारण बस का किराया 184 रुपये था जिसकी जगह 187 रुपये यात्रियों को देने होंगे। इसी तरह लखनऊ से हरदोई लखनऊ से रायबरेली, कानपुर और सीतापुर जाने वाले यात्रियों को भी 2 से 3 रुपया किराया बढ़ा कर देना होगा। वहीं ऐसी बसों में सफर करने वालों पर 3 रुपये से लेकर 7 रुपये अतिरिक्त बोझ आएगा।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img