कोरोना से बचाव के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, जानिए किसे मिलेगा कितना पैसा

मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए 389 करोड़ रुपये दिए हैं। जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए 750 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए खजाना खोल दिया है। प्रदेश के सभी जिलों को जरूरी उपाय करने, मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए 389 करोड़ रुपये दिए हैं। जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए 750 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि घोषित महामारी कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों के प्रभावित होने से दैनिक रूप से काम करने वालों के सामने भरण पोषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए 750 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। डीएम इन पैसों को जरूरत के आधार पर खर्च कर सकेंगे। इन पैसों को आपदा कार्यों पर ही खर्च किया जा सकेगा। इसके पहले जिलों को 235 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

कोविड महामारी से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए जिलों में चल रहे अस्थाई आश्रय स्थलों,आम रसोईघरों व अन्य स्थानों पर व्यक्तियों को जरूरत के अनुसार भोजन सामग्री, भोजन, फूड पैकेट का वितरण कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रदेश के सभी 75 जिलों को 215 करोड़ रुपये दिए हैं। इसी तरह कोविड-19 के प्रसार को रोकने व प्रभावी नियंत्रण के लिए लाजिस्टिक जैसे मास्क, पीपीई, आरटी-पीसीआर उपकरण, वेंटीलेटर्स आदि को खरीदने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 100 करोड़ रुपये दिए हैं।

मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए 44.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। जिलों में स्थापित राजकीय मेडिकल कालेज, मेडिकल संस्थान, निजी मेडिकल कॉलेजों में नोवल कोरोना वायरस से बचाव व प्रबंधन के लिए जरूरी उपकरण आदि खरीदने के लिए 29.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अमर मुख्य सचिव राजस्व ने मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जरूरत के आधार पर वह लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img