घुघली थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।
महाराजगंज | घुघली थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। किशोरी ने सीओ को तहरीर देकर सदर कोतवाली के एक युवक व उसके साथियों को इसके लिए आरोपित किया है। कहा कि वह सोमवार को इटहिया शिवमंदिर पर दर्शन के लिए गई थी और इसी दौरान उसके साथ यह हादसा हुआ।
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
किशोरी ने तहरीर के माध्यम से बताया कि इटहिया मंदिर से वापस लौटने पर वह निचलौल तिराहे पर महराजगंज जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच सदर कोतवाली का एक युवक अपनी स्कार्पियो से आया और गाड़ी रोककर उसे बिठा लिया। आरोप है कि निचलौल से आगे जाने पर गाड़ी खड़ंजा पर मोड़कर ले गए और तीनों ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर युवकों ने असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में सीओ रणविजय सिंह ने बताया कि बालिका की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
Source :- www.livehindustan.com







