कोरोना लॉकडाउन : दिव्यांगजनों को 1000 रुपये प्रति माह देगी यूपी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए 106.77 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए राज्य के दिव्यांगजनों को एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से अगले तीन महीनों तक विशेष वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए 106.77 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

प्रदेश के दिव्यांगनज सशक्तिकरण विभाग के अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि राज्य के दिव्यांगजनों को यह विशेष वित्तीय सहायता प्रधानमंत्री के विशेष सहायता पैकेज के तहत दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह विशेष वित्तीय सहायता सामान्य स्थितियों में दिव्यांगजनों को राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले 500 रुपये प्रति दिव्यांगजन प्रतिमाह के अनुदान के अलावा होगी।

इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों को जरूरी उपाय करने, मेडिकल उपकरण खरीदने के लिए 389 करोड़ रुपये दिए हैं तो जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए 750 करोड़ रुपये दिए हैं। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बताया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों के प्रभावित होने से दैनिक रूप से काम करने वालों के सामने भरण पोषण की समस्या को ध्यान में रखते हुए 750 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। डीएम इन पैसों को जरूरत के आधार पर खर्च कर सकेंगे। इन पैसों को आपदा कार्यों पर ही खर्च किया जा सकेगा। इसके पहले जिलों को 235 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।

कोविड महामारी से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए जिलों में चल रहे अस्थाई आश्रय स्थलों,आम रसोईघरों व अन्य स्थानों पर व्यक्तियों को जरूरत के अनुसार भोजन सामग्री, भोजन, फूड पैकेट का वितरण कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रदेश के सभी 75 जिलों को 215 करोड़ रुपये दिए हैं।

Hot this week

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...

निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के...

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

Topics

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img