चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, मिठौरा बड़ी नहर पुलिया के पास हुई गिरफ्तारी

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मिठौरा बाजार में घर से गैस सिलेंडर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, मिठौरा बाजार निवासी सुनीता देवी पत्नी शम्भू ने 21 सितंबर को थाना सिंदुरिया में तहरीर देकर बताया था कि 18 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर से गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 190/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों, गवाहों के बयान और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू की। इसी क्रम में 22 सितंबर को पुलिस टीम ने मिठौरा बड़ी नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान संदीप तिवारी पुत्र नवर्देश्वर तिवारी, निवासी सेमरी, थाना सिंदुरिया, उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उसके कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर और मोटरसाइकिल संख्या यूपी 56 एम 5730 बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ऋतुराज सुमन यादव, कांस्टेबल कन्हैया वर्मा, शैलेन्द्र यादव और नितेश प्रसाद शामिल रहे।

Hot this week

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

Topics

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img