Monday, February 16, 2026

अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन (Ajay Maken) ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा (Resign दे दिया है। अजय माकन ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है।

Ajay Maken resigns as Delhi Congress President, thanks Congress workers and Rahul Gandhi for support2058:41 AM – Jan 4, 201995 people are talking about thisTwitter Ads info and privacy

अजय माकन ने ट्वीट कर लिखा है, ‘2015 विधान सभा के उपरान्त बतौर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष- पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा, एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा, मुझे अपार स्नेह तथा सहयोग मिला है। इन कठिन परिस्थितियों में यह आसान नहीं था! इसके लिए ह्रदय से आभार!’

पार्टी के सूत्रों के अनुसार, माकन ने गुरुवार शाम को राहुल गांधी से मुलाकात करके इस्तीफा सौंपा, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले भी वे स्वास्थ्य की वजह से इस्तीफा देने की बात कर चुके थे लेकिन पार्टी हाई कमांड ने स्वीकार करने से इंकार कर दिया था।

दिल्ली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि संभव है कि प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आगामी लोकसभा चुनाव और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यह पद दिया जा सकता है।

कांग्रेस नेता पीसी चाको ने हमारे सहयोगी अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया है कि अजय माकन ने सितंबर महीने में इस्तीफा दे दिया था लेकिन उनसे जारी रखने के लिए कहा गया था। अब उनसे एक बार फिर से पूछा गया कि वे इसे जारी रखना चाहते हैं या फिर इस्तीफा देना चाहते हैं। उन्होंने हटने के लिए कहा। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Sources :- Livehindustan.com

Hot this week

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

मनरेगा कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जॉब कार्ड में गड़बड़ी पर जताई नाराजगी

महराजगंज - जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को...

Topics

धानी से सोनौली तक सस्ती बस सेवा शुरू ग्रामीणों को बड़ी सौगात

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने...

कोठीभार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक–बाइक टक्कर में पिता-पुत्र दोनों की मौत

महराजगंज :- जिले के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत हरपुर...

नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की लापरवाही से पांच घायल

महाराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे...

घुघली में पम्पिंग सेट चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर धराए

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पतालकुई में किसानों...

प्रतियोगिता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे शामिल

महराजगंज। नसरुल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज, आर.एन. आदर्श गर्ल्स कॉलेज एवं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img

Discover more from Headlines | Updates | Analysis

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading