गोरखपुर में युवक की हत्या: पांच आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर । खजनी थाना क्षेत्र के डोमारघाट निवासी 15 वर्षीय अंकुर निषाद पुत्र महेंद्र निषाद विजयदशमी का मेला देखने के लिए गोरखपुर आया हुआ था कि बीती रात को पुरानी रंजिश में मनबढ़ युवकों ने चाकू से गोंदकर कर निर्मम हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी राजघाट थाना प्रभारी नित्यानंद पांडे मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एसओजी टीम और राजघाट पुलिस आरोपियों की तलाश में देर रात तक दबिश देती रही आखिरकार पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास निषाद, विशाल निषाद, प्रदीप कुमार, जितेंद्र निषाद और सुग्रीव निषाद के रूप में हुई है पुलिस ने घटना में प्रयुक्त  चाकू को भी बरामद कर लिया है। पांचो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजने का काम किया।

सूत्रों की माने तो मुख्य आरोपी और मृतक के बीच है 6 माह पहले विवाद हुआ था जिसको लेकर मुख्य आरोपी ने ऑनलाइन चाकू भी मंगवाया था और अपने साथियों के साथ मिलकर 12 अक्टूबर की रात विजयदशमी के दिन घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने पांचो आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पिछे भेजने की बाद राहत की सांस ली ।

गिरफ्तार करने वाली टीम में राजघाट थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय,एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष सिंह उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव, उपनिरीक्षक राज मंगल सिंह, हेड कांस्टेबल राम इकबाल राव, अरुण खरवार ,अरुण यादव, कांस्टेबल अर्जुन शर्मा ,रवि शंकर पटेल शामिल रहे।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img