चलते हुए स्‍वत: चार्ज हो जाएगी यह कार, 12वीं के छात्र ने किया तैयार

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर के प्रतिभावान किशोर हार्दिक श्रीवास्तव की मेहनत रंग लाई तो अब कार के लिए पेट्रोल-डीजल भराने अथवा बार-बार चार्जिंग करने की समस्या से निजात मिल जाएगी। स्प्रिंगर स्कूल, बरगदवां में 12वीं के छात्र हार्दिक ने बैटरी कार इंजन का ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती। कार चलने के साथ बैटरी चार्ज होती रहेगी। हार्दिक ने यह मॉडल एमएमएमयूटी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर लेफ्टिनेंट केबी सहाय के निर्देशन में तैयार किया है। कार को बनाने वाले हार्दिक का दावा है कि जब तक बैटरी खराब नहीं होगी, तब तक इसे अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हार्दिक ने अपने मॉडल का प्रदर्शन विश्वविद्यालय में किया। केबी सहाय के निर्देशन में हार्दिक ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. एसके श्रीवास्तव के सामने मॉडल का प्रदर्शन किया। हार्दिक ने बैटरी से चलने वाली कार के इंजन में ऐसा सर्किट तैयार किया है, जिससे गाड़ी चलने पर बैटरी चार्ज होती रहेगी। हार्दिक ने बताया कि जिस तरह से ट्रांसफार्मर में बिजली सप्लाई देने के बाद भी हिडेन एनर्जी बची रह जाती है, उसी तरह बैटरी में काफी इनर्जी बच जाती है।

इस सर्किट में हिडेन इनर्जी का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का प्रयास किया गया है। इस तरह से हिडेन इनर्जी से बैटरी गाड़ी चलने के साथ चार्ज होती रहेगी और इसे अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने मॉडल का पेटेंट कराने को तैयार हार्दिक ने सर्किट के बारे में फिलहाल पूरी जानकारी नहीं दी है। हार्दिक के मॉडल को विभागाध्यक्ष प्रो. एसके श्रीवास्तव ने भी सराहा है। अब इस प्रोजेक्ट को विश्वविद्यालय के डिजाइन, इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर से वित्तीय और अकादमिक मदद मिलेगी।

18 छात्रों की टीम तैयार करेगी कार

हार्दिक के इंजन मॉडल को कार का रूप देने के लिए एमएमएमयूटी के 18 छात्रों का दल सहयोग करेगा। लेफ्टिनेंट केबी सहाय इसके मुख्य मार्गदर्शक होंगे जबकि टीम में इलेक्ट्रिकल के अलावा कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रानिक्स और केमिकल इंजीनियरिंग के कुल 20 छात्र भी सहयोग करेंगे। टीम ने इस प्रोजेक्ट को अगले छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

Sources :- jagran.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट

महराजगंज। सिसवा मुंशी चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट कई...

आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।

महराजगंज। आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब...

कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

सिसवा - आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण...

देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ...

नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला कार्यभार

महराजगंज - जनपद के नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल...

आम बीनना पड़ा 6 साल के मासूम पर भारी दिल दहला देगी कहानी

महराजगंज - घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा गांव...

अवैध नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

महराजगंज - जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img