नव वर्ष के जश्न में डूबी तराई

महराजगंज : नव वर्ष के स्वागत के जश्न में सोमवार को तराई डूबी मिली। शहर संग नेपाल सीमा से सटे कस्बों व बाजारों में स्थित होटलों, मैरेज हाउसों व बाटिकाओं में रंगारंग कार्यक्रम चल रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच लोग नव वर्ष के स्वागत को तैयार हैं। शहर संग सोनौली, नौतनवा, ठूठीबारी, निचलौल, बरगदवा, परसामलिक आदि प्रमुख कस्बों व बाजारों में स्थित होटल दुधिया रोशनी में जगमगाते मिले। एक दर्जन स्थानों पर रंगे गुब्बारे जश्न को खुशनुमा माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते मिले। रंगारंग कार्यक्रमों में संगीत की स्वर लहरियों पर झूमते लोग, जाम से जाम टकराते लोग देखे गए। आम से लेकर खास तक हर वर्ग के लोग नव वर्ष के स्वागत में तैयार मिले। सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है वहीं फोन कर लोगों ने एक दूसरे को देर रात तक नए वर्ष की बधाई व शुभकमनाएं देते रहे। बहुत से लोगों ने घर जाकर एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी और खुशियां बांटीं। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी-कर्मचारी तक सभी ने एक दूसरे को बधाई दी वहीं पुलिस महकमे के लोगों ने भी एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई देकर नए वर्ष के स्वागत में जुटे दिखे। आनंदनगर कार्यालय, निचलौल कार्यालय संग सिसवा बाजार, घुघली, कोठीभार, शिकारपुर, भिटौली, परतावल, पनियरा, बंदी ढाला, मिठौरा, गड़ौरा, ठूठीबारी, सोहगीबरवा, लक्ष्मीपुर, परसामलिक, कोल्हुई, बृजमनगंज, धानी, खुशहालनगर, मंगलपुर, श्यामदेउरवा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बों, बाजारों व चौराहों संग गांवों में भी नव वर्ष के स्वागत के लिए लोग पलक-पांवड़े बिछाए हुए मिले। बधाई व शुभकामना संदेश भेज कर हर आम व खास ने एक दूसरे को बधाई दी। विभिन्न स्थानों पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों को भी लोगों ने आनंद उठाया और खुशियां मनाईं। कड़ाके की ठंड के बाद भी लोग नए वर्ष के स्वागत को लेकर उत्साहित रहे।

Sources :- Jagran.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img