श्यामदेउरवा में इंटरमीडिएट छात्राओं को भावभीनी विदाई, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा फेयरवेल समारोह

महराजगंज :- जिले के श्यामदेउरवा में स्थित श्रीमती गिरिजा देवी कन्या इंटर कॉलेज में रविवार को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रही छात्राओं के सम्मान में भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा 11वीं की छात्राओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उमंग, उत्साह और भावनाओं से सराबोर नजर आया।

समारोह का शुभारंभ छात्राओं की सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात स्वागत गीत, समूह एवं एकल नृत्य, गीत-संगीत तथा लघु नाटिका जैसी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मंच पर देखने को मिलीं। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया और सभागार देर तक तालियों की गूंज से भरता रहा।

कॉलेज के प्रबंधक मनोज पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किए तथा इंटरमीडिएट की छात्राओं को परीक्षा एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विदा ले रहीं छात्राओं ने विद्यालय में बिताए अपने सुनहरे पलों और अनुभवों को साझा करते हुए शिक्षिकाओं व सहपाठियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वी०के० पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि आनंद शंकर वर्मा, ग्राम प्रधान जनार्दन यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या सोनी पाण्डेय समेत विद्यालय परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में यह फेयरवेल समारोह यादगार बन गया।

Hot this week

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सावित्री पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

महाराजगंज : नगर पंचायत परतावल स्थित एक प्रतिष्ठित सीबीएसई...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...

पुलिया निर्माण के बीच बड़ी पहल, वैकल्पिक रास्ते ने खत्म की ग्रामीणों की परेशानी

महराजगंज। चिऊरहां-बागापार मार्ग पर लंबे समय से बनी आवागमन...

Topics

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...

पुलिया निर्माण के बीच बड़ी पहल, वैकल्पिक रास्ते ने खत्म की ग्रामीणों की परेशानी

महराजगंज। चिऊरहां-बागापार मार्ग पर लंबे समय से बनी आवागमन...

परतावल में अंश अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ

महराजगंज - नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15...

श्यामदेउरवा थाने के नवनिर्मित मुख्य द्वार का एसपी ने किया उद्घाटन

महराजगंज - पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना श्यामदेउरवा का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img