पशुपतिनाथ के दर्शन कर लौट रही पर्यटक बस व कंटेनर की टक्कर में 19 घायल, हाइवे जाम

आज सुबह गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर से आमने सामने टक्कर हो गई।

नेपाल स्थित पशुपतिनाथ के दर्शन कर लौट रही पर्यटक बस की आज सुबह गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर से आमने सामने टक्कर हो गई। पीछे से जा रहा एक ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पर्यटक बस के चालक समेत 19 यात्री घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया। जहां चार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हादसा, महराजगंज जिले में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में हुआ। पुरंदरपुर पुलिस को घटना स्थल तक पहुंचने में एक घंटे लग गए। लिहाजा करीब डेढ़ घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

महाराष्ट्र के करीब दो दर्जन पर्यटक बीते 8 जनवरी 2020 को पूना से प्रयागराज पहुंचे। जो वहां से एक पर्यटक बस से काठमांडू नेपाल स्थित पशुपतिनाथ दर्शन करने गए थे। पर्यटक मंगलवार को पशुपतिनाथ से वापस वाराणसी जा रहे थे। बस गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहा के पास पहुंची थी। तभी घने कोहरे के बीच गोरखपुर से सोनौली की तरफ जा रही एक कंटेनर से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

हादसे में चालक अनिल सिंह (33) थाना बबुली, जिला चंदौली उत्तर प्रदेश समेत पुणे के अशोक(50), आशीष मानदेव(32), सचिन धंजिराव सोहनकर (40), कमल सावंत (64) हीरा बाई (48), गौरी बंकर (62), पद्मनाभ (40) कोल्हापुर, विष्णु (71)  सांगली, अलकाना महादेव पाटिल (56) सांगली, कमल विष्णु (65)  सांगली, राजू विष्णु कुमार दीक्षित (48) महीम, महाराष्ट्र, अलका (58) सिरडी अहमदनगर, उज्ज्वला गिरमें (59) कोपण गांव, सिरडी, हीरा सोनवाना (65) औरंगाबाद, ज्योति ग्लांडे (60) कोपण गांव, सिरडी, इंदू शंकर धत्त (55) पुणे, लता (59) सिडको औरंगाबाद व शैलजा बंकर (60) कोपण गांव, सिरडी, अहमदनगर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर पहुंचाया गया।

विष्णु, अलका, उज्ज्वला गिरमे व ज्योति ग्लांडे की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं कंटेनर के पीछे से सोनौली की तरफ जा रहा ब्रान लद्रा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस की कड़ी मशक्कत से जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया।

जाम के कारण करीब डेढ़ घंटे तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर शाह मुहम्मद ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही मौके पर पहुंच कर जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आवागमन बहाल करा दिया गया है। इसके साथ अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img