घुघली थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया।

महराजगंज – घुघली थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। अनियंत्रित कार की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:20 बजे एक होंडा सिटी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही घुघली कस्बा के चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। घायलों की पहचान सुधांशु (30) पुत्र महेंद्र, निवासी निपनिया, समीउल्लाह (30) पुत्र हमीद, निवासी ढोढ़ीला और देवेंद्र सिंह (23) पुत्र नगीना सिंह, निवासी निपनिया के रूप में हुई है।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय महाराजगंज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। इलाके में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img