होमगार्ड भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन 6786 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 1854 रहे अनुपस्थित

महराजगंज – उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार को जनपद के 11 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 6786 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 1854 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा प्रति पाली 4320 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।

पहली पाली में 3358 और दूसरी पाली में 3428 अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हर केंद्र पर अभ्यर्थियों की गहन जांच और फ्रिस्किंग की गई। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ केंद्र प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कुल 437 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जिनमें पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, कांस्टेबल, महिला आरक्षी, एलआईयू और ट्रैफिक पुलिस शामिल रहे। इसके अलावा कानून-व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल भी लगाया गया।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। रविवार को भी सभी 11 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 8640 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img