नज़ीर वानीः अशोक चक्र पाने वाले पहले कश्मीरी सैनिक, जो पहले चरमपंथी थे

गांव में पसरा सन्नाटा थोड़ी देर में ही गोलियों की आवाज़ से बिखर गया. दरअसल, भारतीय सेना को ख़बर मिली कि इस गांव में छह भारत-विरोधी चरमपंथी छिपे हुए हैं.

भारतीय सेना के एक कश्मीरी जवान नज़ीर वानी उस रात इस आतंकवाद-रोधी ऑपरेशन में भाग लेने के लिए काफ़ी उत्साहित थे.

वानी इस ऑपरेशन में अपने दोस्त मुख़्तार गोला की हत्या का बदला लेना चाहते थे. जिसकी मौत एक चरमपंथी गोलाबारी में हुई थी.

इस हफ़्ते, भारत सरकार ने लांस नायक नज़ीर अहमद वानी को आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनकी भूमिका के लिए मरणोपरांत ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित करने की घोषणा की है.

वानी कश्मीर के पहले शख़्स हैं जिन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है.

Twitter पर छबि देखें

भारतीय सेना ने अपने बयान में वानी को एक ‘बहादुर सैनिक’ बताया है, जो साल 2004 में सेना में आने से पहले एक चरमपंथी थे.

सेना ने कहा, ”अपने सक्रिय जीवन के दौरान उन्होंने हमेशा खुशी के साथ ख़तरों का सामना किया और दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे. ”

नज़ीर वानी के छोटे भाई मुश्ताक़ वानी ने कहा, “वानी कभी भी चरमपंथी नही रहे, हां वे इख़वान-उल-मुस्लिमीन (मुस्लिम ब्रदर्स) में शामिल हुए थे, ये स्थानीय आत्मसमर्पण कर चुके चरमपंथियों के समूह है.”

नज़ीर वानी
Image captionकश्मीर में नज़ीर वानी की क़ब्र

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वानी पिछले एक साल में भारतीय प्रशासित कश्मीर के कुलगाम जिले में दो दर्जन से ज़्यादा चरमपंथियों से हुई मुठभेड़ में शामिल रहे.

अपनी बहादुरी के लिए उन्हें 2007 और 2018 में ‘सेना मेडल फ़ॉर गैलेंट्री’ से सम्मानित किया गया.

नज़ीर वानी के घर में उनकी पत्नी और दो बेटे अतहर और शाहिद हैं. अतहर की उम्र 20 साल और शाहिद की उम्र 18 साल है.

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img