राष्ट्र निर्माण में एनएसएस की भूमिका अहम

रासेयो के सप्तदिवसीय शिविर का हुआ समापन

भिटौली / महरागंज

पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित के ए पी जे अब्दुल कलाम इकाई के तत्वावधान मे संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन शनिवार को हुआ।प्राथमिक विद्यालय पकड़ी दीक्षित के समीप कैंप का आयोजन किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि इंचार्ज प्रधानाध्यापक हरीलाल यादव व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान हकीम खां रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया।

अपने सम्बोधन में हरीलाल यादव ने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से की जाने वाली राष्ट्र की सेवा ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसके द्वारा ही हम सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सकते हैं। कहा कि चाहें वह स्वच्छता अभियान हो या बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान। सबकी सफलता में इन स्वयंसेवकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। विद्यालय के संरक्षक डा अजय कुमार पांडेय ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में स्वयंसेवी छात्राओं को आगे आना होगा। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य योगेश कुमार दूबे, सुशील शुक्ल, धर्मेंद्र पटेल अभिनव सिंह, अमित यादव, निरंजना त्रिपाठी आदि मौजूद रहें।

Hot this week

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

Topics

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img