परम्परागत ढंग से निकला शतचंडी महायज्ञ का शोभा यात्रा

परतावल / महाराजगंज । आज नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर दो बल्लभ नगर तिवारी टोला “कोट धाम” दुर्गा मन्दिर पर विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी के अगुवाई में श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ का वैदिक विधि विधान से हुआ शुभारंभ।

यज्ञाचार्य पण्डित श्यामसुंदर पाठक जी के वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से महायज्ञ आयोजन का शुभारंभ हुआ जिसमें यजमान के रूप में सप्तनीकोहम प्रमोद कृष्ण त्रिपाठी, डाक्टर शशिविंद मिश्रा, रतन कुमार पाण्डेय, महेन्द्र सैनी, मुंजेश शुक्ला एवं सुभद्रा त्रिपाठी हैं।

इक्कीस सौ कन्याओं के नगर क्षेत्र की भारी समूह में महिलाओं का कलश यात्रा के दौरान हुजूम दिखा, कन्याएं कलश में जल रखकर पूरे नगर में शोभा यात्रा के दौरान भ्रमण की, जिसमे श्रीराम दरवार की मनोरम झांकी सजी हुई देखने को मिली पूरे नगर के लोगों में सनातनी जज्बा दिखा साथ ही जय श्रीराम के जयघोषों से पूरा नगर गूंज उठा।

मान्यता के अनुसार नगर पंचायत परतावल के वार्ड नम्बर 02 बल्लभ नगर तिवारी टोला में स्थापित कोटकी भगवती का स्थान संवत् 1984 से प्रारम्भ होकर संवत् 1988 में पूर्ण हुआ इस कोट धाम दुर्गा मन्दिर को गूंजेश्वर कृष्ण त्रिपाठी व महादेव कृष्ण त्रिपाठी के द्वारा धर्म उत्थान के लिए निर्माण कराया गया जिसमें आज नगर कल्याण हेतु श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का वृहद आयोजन किया गया इस चलते फिरते प्रयाग में गोता लगाकर अपने को कृतार्थ करें।

इस अवसर बृजेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, पूर्व प्रधान देवेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, सन्तोष कृष्ण त्रिपाठी, प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, महेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, प्रज्ञेश कृष्ण त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधी सतीश मद्धेशिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिशंकर वर्मा, कृष्णा जसरापुरिया, सुनिल पाण्डेय उर्फ “सिंटू बाबा” सचिन रावत, विनय मिश्रा, अंशुमानाचार्य शुक्ल, नित्यानंद कुशवाहा, गोरख यादव, मोहम्मद फैज़, प्रिंस पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, अशोक रावत आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

महराजगंज, 26 अप्रैल। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड...

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

Topics

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

महराजगंज, 26 अप्रैल। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड...

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img