निचलौल ब्लाक के ग्राम प्रधान वित्तीय अनियमितता के दोषी पाए गए हैं

महराजगंज: जनपद के निचलौल ब्लाक के ग्राम प्रधान वित्तीय अनियमितता के दोषी पाए गए हैं। जिसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान पर कार्यवाही करते हुए वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया है। बता दें कि प्रधानी का कार्यकाल एक साल और शेष रह गया है।

निचलौल ब्लाक के ग्राम पकड़ी भारत खंड के प्रधान सुनील कुमार गुप्ता ने हैंडपंप रिबोर, मरम्मत, ग्राम सचिवालय मरम्मत, पायका मरम्मत आदि कार्यों में जमकर गड़बड़ी की है। जिसके बाद उनका वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार समाप्त कर दिया गया है। 

सिंहपुर गांव के निवासी ने अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव पंचायती राज को शिकायत पत्र भेजकर बताया था कि कागज में रिबोर जिस स्थान पर दिखाया गया है वहां हैंडपंप का नामों निशान तक नही है। दूसरी तरफ छठ घाट बेदी निर्माण, पायक भवन मरम्मत, स्टेज निर्माण, ग्राम सचिवालय मरम्मत आदि कार्यों में भी वित्तीय अनियमितता की गई है।

जांच में यह सभी आरोप सही पाए गए हैं। जिसके बाद जिलाधिकारी अनुनय झा ने ग्राम प्रधान सुनील कुमार गुप्ता का वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया है और जांच के लिए डीसी मनरेगा व सहायक अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय को जांच अधिकारी नामित किया है।

Hot this week

फर्जी स्कूल मान्यता का बड़ा खेल उजागर 25 स्कूल जांच में 14 पर मंडराया खतरा

महराजगंज - महराजगंज में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक...

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार गलत इंजेक्शन से किशोरी की मौत

महराजगंज - जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर...

हाजी अजहर खान इंटर कॉलेज में स्कॉलरशिप परीक्षा 3 मई को

महराजगंज - पनियरा क्षेत्र के उस्का स्थित हाजी अजहर...

327 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल बॉर्डर रूट पर बड़ी खेप पकड़ी

महराजगंज, 26 अप्रैल। जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में...

Topics

महराजगंज में 396 रिक्रूट आरक्षियों की भव्य पासिंग आउट परेड सम्पन्न

महराजगंज, 26 अप्रैल। रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज के परेड...

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img