दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट रही रामगढ़ताल थाना की टीम की स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई, वाहन पहले डिवाइडर पर चढ़ा और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। यह दर्दनाक हादसा आज मंगलवार तड़के महराजगंज-गोरखपुर हाईवे पर श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की है, इस हादसे में एक दरोगा की मौत हो गयी जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ताल थाना की एक टीम जालसाजी के एक मामले में दबिस देने गयी थी, वापसी में महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर कतरारी चौकी से पहले स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन पहले डिवाइडर पर चढ़ा और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ, यह घटना आज मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे की बतायी जा रही है।

टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, चालक सहित अन्य पुलिसकर्मी सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर श्यामदेउरवा पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

गंभीर रूप से घायल दरोगा संतोष कुमार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। एसएसआई और महिला दरोगा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि टीम जालसाजी मामले में कार्रवाई कर लौट रही थी, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img