महराजगंज पुलिस ने गैंग का किया भंडाफोड़ – बर्तन के बदले मोबाइल से चल रहा था साइबर फ्रॉड का खेल

गांव-गांव से जुटाए पुराने फोन, बदलते IMEI से देते थे ठगी को अंजाम; 5 आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज  :- जिले में साइबर अपराधियों का एक चौंकाने वाला नेटवर्क सामने आया है, जहां पुराने मोबाइल फोन को ही ठगी का हथियार बनाया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई में इस पूरे खेल का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर गैंग का पर्दाफाश किया है, जो कबाड़ या बर्तन के बदले पुराने मोबाइल फोन इकट्ठा कर उन्हें ठगी के लिए इस्तेमाल करता था। पुलिस ने इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो काफी समय से ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बना रहे थे।

पुलिस टीम ने परतावल इलाके से आरोपियों को दबोचा। उनके पास से 318 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 110 मोबाइल मदरबोर्ड, 5 अन्य मोबाइल, फर्जी बिल-पर्चियां, ₹5700 नकद और 5 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लाखों में बताई जा रही है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांव-गांव घूमकर लोगों से पुराने मोबाइल के बदले बर्तन या अन्य सामान देकर फोन जमा करते थे। इसके बाद इन मोबाइलों को कोलकाता भेजा जाता था, जहां तकनीकी छेड़छाड़ कर उनके IMEI नंबर बदल दिए जाते थे। फिर इन्हीं फोन का इस्तेमाल OTP फ्रॉड, फिशिंग और फर्जी कॉलिंग जैसे साइबर अपराधों में किया जाता था।पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है, जिसकी जांच जारी है। बरामद मोबाइलों के डेटा की जांच कर अन्य जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Hot this week

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

Topics

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img