रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के कर्मण टोला स्थित रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग न बनने से नाराज़ ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को खुलकर सामने आ गया। आवागमन में लगातार हो रही परेशानी से परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग न होने के कारण आए दिन जाम जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

पूर्व विधायक जीएम सिंह ने DM से की बात, समाधान का दिया भरोसा

सूचना मिलते ही पनियरा के पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री देवनारायण उर्फ जीएम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और तत्काल जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से फोन पर वार्ता कर मामले को उठाया। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पासिंग मार्ग का निर्माण होने तक वह इस मुद्दे को प्राथमिकता से उठाते रहेंगे और जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारी से मिलकर जल्द समाधान सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिना मार्ग निर्माण के संबंधित कार्य को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

इस दौरान पूर्व प्रधान रामरक्षा सिंह, जोखन सिंह, दरोगा सिंह, महेंद्र सिंह, सोहन चौधरी, रामबचन सिंह, उमेश तिवारी, प्रमोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पासिंग मार्ग बनवाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img