जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार की रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही घुघली थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस के अनुसार, ट्रेलर संख्या BR28GB3052 का चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान जखीरा चौराहे पर ट्रेलर ने ई-रिक्शा संख्या UP56BT2699 और एक मोटरसाइकिल/स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार सुरेश पुत्र त्रिवेणी निवासी बसंतपुर, थाना घुघली की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, हादसे में बाइक सवार दूसरे व्यक्ति लाल मोहन पुत्र खेदन निवासी मठिया, थाना घुघली भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार महबूब अंसारी पुत्र मुसाहिब निवासी मठिया, थाना घुघली को भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस टीम ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा।

दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस महराजगंज भेज दिया। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को कब्जे में ले लिया और चालक बृजेश कुमार त्रिपाठी पुत्र पुरुषोत्तम त्रिपाठी निवासी टीकर परसौनी, थाना चौक, जनपद महराजगंज को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर वाहन को थाने भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी हुई है तथा यातायात व्यवस्था को भी सामान्य करा दिया गया है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर से उनके परिजनों में कोहराम मच गया।

Hot this week

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img