ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 274 बोतल ओल्ड मोंक रम बरामद की है। नेपाल पुलिस ने भारतीय नंबर की कार को जब्त करते हुए उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। बरामद शराब और कार की कुल कीमत करीब 40.48 लाख रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, शराब की यह खेप भारत से नेपाल भेजी जा रही थी। भारतीय कार ठूठीबारी मुख्य सीमा गेट से नेपाल क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद महेशपुर सीमा क्षेत्र की ओर बढ़ी। इसी दौरान नेपाल पुलिस ने सीमा से कुछ दूरी पर कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 274 बोतल ओल्ड मोंक रम बरामद हुई।

नेपाल पुलिस ने शराब और कार को कब्जे में लेकर दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीमा क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में शराब पहुंचने की घटना ने सीमा सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। मुख्य सीमा गेट से कार के नेपाल प्रवेश करने के बाद चंद दूरी पर शराब की खेप पकड़े जाने से यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी खेप सीमा पार कैसे पहुंची।

Hot this week

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

Topics

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img