तमिल सुपरस्टार रजनीकांत और उनकी पार्टी नहीं लड़ेंगे 2019 का लोकसभा चुनाव

लोकप्रिय तमिल अभिनेता रजनीकांत ने रविवार को घोषणा की कि रजनी मक्कल मंडरम (फैंस क्लब) आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा।

लोकप्रिय तमिल अभिनेता रजनीकांत ने रविवार को घोषणा की कि रजनी मक्कल मंडरम (फैंस क्लब) आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा। रजनीकांत बहुत पहले राजनीति में आने की पुष्टि कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अब तक अपनी राजनीतिक पार्टी को लॉन्च नहीं किया है।

उन्होंने मंडरम के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी बयान में कहा कि वह आगामी चुनाव में किसी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव पर है। उन्होंने अपने प्रशंसकों को सलाह दी कि वे लोकसभा चुनाव में उसी पार्टी को वोट दें, जो राज्य में एक स्थिर सरकार देने के साथ ही राज्य की जल समस्या को स्थाई हल निकाल सके।

रजनीकांत ने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव प्रचार के दौरान उनका और मंडरम का नाम, तस्वीर और ध्वज का उपयोग नहीं करने की भी अपील की।

आपको बता दें कि एमजी रामचंद्रन ने मुख्यमंत्री बनने से पहले कांग्रेस और डीएमके में 24-25 साल का सफर तय किया। रजनीकांत पर एक चैनल ने सर्वे कराया था, जिसमें उन्हें 16 फीसदी लोगों का समर्थन दिखा। एमजीआर और जया को 35-57 फीसदी तक वोट मिलते रहे हैं।

रजनीकांत के फिल्मी समर्थकों की तादाद कम नहीं है लेकिन चुनाव में द्रविड़ मुद्दा हावी रहता है। मैसूर में मराठी परिवार में जन्मे रजनी के लिए द्रविड़ राजनीति का विकल्प बनना कठिन है। वहां रामचंद्रन समेत कई दूसरे राज्यों से तमिलनाडु आकर बसे नेता सीएम बने हैं लेकिन वे सभी तमिल थे।  राज्य में कांग्रेस खस्ताहाल है तो भाजपा शुरूआत के लिए जगह तलाश रही है।

Source :- livehindustan.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img