Box Office Collection: ‘गली बॉय’ ने ऐसा चलाया रैप का स्वैग, तीन दिन में कमाई हुई 50 करोड़ के पार

रणवीर सिंह का जादू ‘सिंबा’ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है.

रणवीर सिंह का जादू ‘सिंबा’ के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है. जहां जनवरी भर ‘सिंबा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए रखा वहीं अब रणवीर सिंह का गली रैप सिंगर वाला अंदाज बेहद पसंद किया जा है. गुरुवार को वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुई फिल्म ‘गली बॉय’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला रही है. गुरुवार को फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग ली लेकिन शुक्रवार की कमाई में गिरावट आई. वहीं अब शनिवार को फिल्म के कलेक्शन ने ऐसा उछाल मारा कि कमाई पिछले दिन के मुकाबले 45 प्रतिशत बढ़ गई.

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस धमाकेदार जोड़ी ने ‘गली बॉय’ को बॉक्स ऑफिसपर बेहतरीन कलेक्शन दिलाए हैं. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार फिल्म ने पहले दिन गुरुवार को जहां 19.40 करोड़ रुपए से जबरदस्त ओपनिंग की थी वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को यह कमाई घटकर 13 करोड़ के आसपास ही थम गई थी. लेकिन शनिवार को फिल्म ने फिर से अपना दबदबा बनाते हुए तकरीबन 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है. 

वेलेंटाइन डे फायदा उठाते हुए यह फिल्म गुरुवार को ही रिलीज की गई. रणवीर और आलिया दोनों के करियर के लिए यह फिल्म काफी बेहतरीन साबित होती नजर आ रही है. रणवीर की पिछली रिलीज़ ‘सिंबा’ के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. बता दें कि ‘सिंबा’ ने 20 करोड़ से ओपनिंग करते हुए घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर लगभग 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं ‘गली बॉय’ आलिया की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्म बन गई. उनकी आखिरी फिल्म ‘राजी’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 123 करोड़ रुपये की कमाई के साथ उनकी सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म थी.

रिलीज से पहले ही 'गली बॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमा लिए करोड़ों

बता दें कि फिल्म में रणवीर ने फिल्म में एक महत्वाकांक्षी रैपर मुराद की भूमिका निभाई है, जो खुद के लिए पहचान बनाने के लिए सभी परेशानियों पर जीत हासिल करता है. फिल्म में आलिया रणवीर की गर्लफ्रेंड और एक मेडिकल छात्र की भूमिका में नजर आ रही हैं. जिसके जीवन में उसके अपने संघर्ष हैं. फिल्म मुंबई में हिप हॉप संस्कृति को दर्शाती है, कहा जा रहा है कि यह रैपर्स डिवाइन और नाज़ी के जीवन पर आधारित है.

गौरतलब है कि फिल्म ‘गली बॉय’ देश में करीब 3350 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है. जहां पिछली फिल्म ‘सिंबा’ में रणवीर दमदार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे थे तो इस फिल्म में आम लड़के के रैपस्टार बनने की कहानी को पेश कर रहे हैं. रणवीर का हर रोल में परफेक्ट तरीके से ढ़ल जाना लोगों को खासा लुभा रहा है. वहीं आलिया भट्ट भी इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर चर्चा में हैं. वहीं यह भी कहना गलत नहीं होगा कि जोया अख्तर का कहानी पेश करने का ढ़ंग काबिले तारीफ है. 

Source :- india.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img