शहीद पंकज के परिजनों को डीएम ने सौंपा जमीन आवंटन का प्रमाण पत्र

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद पंकज कुमार त्रिपाठी की पत्नी रोहिणी के नाम शनिवार को आवंटित एक एकड़ जमीन का प्रमाणपत्र डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने रविवार को पिता को सौंपा। पत्नी के खाते में 20 और पिता के नाम पांच लाख रुपये खाते में ट्रांसफर होने की भी जानकारी दी। इस बीच पिता ने उनसे बहू की नौकरी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में दिलाने की मांग की। इस पर डीएम ने आश्वास्त किया। बताया कि सीएम के समक्ष पूरे मामले को रखकर आपकी मांग पूरी कराई जाएगी। 

शनिवार को शहीद पंकज के अंतिम संस्कार के समय त्रिमुहानी घाट पर समाज कल्याण मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री ने परिजनों व गांव के लिए कई घोषणाएं की थीं। बताया था कि राज्य सरकार की ओर से शहीद पंकज के परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। पत्नी रोहिणी के नाम से एक एकड़ कृषि भूमि आवंटित होगी। इसी क्रम में प्रशासन ने जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही परिजनों को प्रमाणपत्र सौंप दिया। इसके साथ ही शहीद की याद में क्रीड़ा स्थली का निर्माण, शहीद पंकज स्मृति द्वार, शहीद स्मारक स्थली के साथ ही गांव के कायाकल्प की भी तैयारी तेज हो गई। शहीद पंकज के घर पहुंचे फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला भी पहुंचे थे। 

Source :- livehindustan.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img