PM Narendra Modi पर आया सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला, विवेक ओबेरॉय को तगड़ा झटका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फ़िल्म PM Narendra Modi अब चुनाव ख़त्म होने के बाद ही रिलीज़ हो सकेगी।

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फ़िल्म PM Narendra Modi अब चुनाव ख़त्म होने के बाद ही रिलीज़ हो सकेगी। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की रिपोर्ट का अध्य्यन करने के बाद यह फ़ैसला किया है। ज़ाहिर है कि यह फ़ैसला फ़िल्म के निर्माता और मोदी का किरदार निभाने वाले एक्टर विवेक ओबेरॉय के लिए बहुत बड़ा झटका है।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के फ़ैसले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया। आयोग ने अदालत का बताया था कि फ़िल्म को चुनाव के बाद ही रिलीज़ किया जाना चाहिए। 11 अप्रैल को शुरू हुए लोक सभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं, जिसका आख़िरी चरण 19 मई को होगा और 23 मई को मतगणना की जाएगी।

पीएम नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी, मगर चुनाव आयोग ने इसे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए इसकी रिलीज़ पर चुनाव सम्पन्न होने तक रोक लगा दी थी। इसके ख़िलाफ़ विवेक ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी। शीर्ष न्यायालय ने इस मामले में कहा था कि आयोग को फ़िल्म देखने के बाद ही कोई फ़ैसला करना चाहिए। लिहाज़ा, आयोग के लिए पिछले गुरुवार को फ़िल्म की स्क्रीनिंग रखी गयी। स्क्रीनिंग के बाद उत्साहित विवेक ओबेरॉय ने बताया था कि जब उन्होंने स्क्रीनिंग के बाद आयोग के सदस्यों से पूछा फ़िल्म कैसी लगी तो उनका जवाब वो बता नहीं सकते, लेकिन उन्होंने जो कहा, उससे हम ख़ुश हैं। अब बस एक ही गुज़ारिश है कि फ़िल्म को रिलीज़ होने दिया जाए।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी सबसे पहले 5 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी, मगर विपक्षी दलों ने चुनाव के मद्देनज़र इसकी रिलीज़ को टालने की मांग की, जिसके बाद आयोग ने निर्माताओं को नोटिस भेजा। मामला आयोग में पहुंचने के बाद निर्माताओं ने फ़िल्म की रिलीज़ 11 अप्रैल कर दी। इस बीच निर्माता सुप्रीम कोर्ट चले गये और फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर याचिका दायर कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर कोई दख़ल ना देने का फ़ैसला करते हुए कहा कि चुनाव के मद्देनज़र फ़िल्म को लेकर कोई भी निर्णय चुनाव आयोग लेगा।

आयोग ने आदर्श आचार संहिता के मद्देनज़र स्वत: संज्ञान लेते हुए फ़िल्म की रिलीज़ पर रोक लगा दी थी। पीएम नरेंद्र मोदी को उमंग कुमार ने निर्देशित किया है। फ़िल्म पीएम के बचपन से लेकर 2014 में प्रधानमंत्री बनने तक के समय को कवर करती है।

Source :- www.jagran.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img