बच्चे के नाम रोजाना बचाएं 100 रुपये, 15 साल में बन जाएगा 34 लाख का मालिक

बचत जितनी जल्दी शुरू करेंगे, फायदा उतना ही ज्यादा होगा. इसमें काम आएंगी म्यूचुअल फंड की कुछ बेहतर स्कीम.

अगर बड़ी बचत के साथ कुछ छोटी छोटी बचत पर ध्यान दें तो आपको भविष्य में फाइनेंस से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. अगर आप रोज के खर्च से अनुशासित ढंग से अपने बच्चे के नाम सिर्फ 100 रुपये बचा लेते हैं तो महज 15 साल में उसके लिए 34 लाख रुपये तैयार कर सकते हैं. बचत जितनी जल्दी शुरू करेंगे, फायदा उतना ही ज्यादा होगा. इसमें काम आएंगी म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) की कुछ बेहतर स्कीम.  आइए जानतें है 15 साल में कैसे बनाएं 34 लाख…

म्यूचुअल फंड में मिलता है बेहतर रिटर्न- बाजार में निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं. लेकिन अगर सिस्टमेटिक इन्वेटस्मेंट प्लान (SIP) के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाए तो यहां बेहतर रिटर्न मिलते हैं. कई ऐसे इक्विटी म्यूचुअल फंड हैं जिसने लॉन्च के बाद से या पिछले 15 से 20 साल में 20 फीसदी या इससे ज्यादा की सालाना दर से रिटर्न दिए हैं. अगर आप थोड़ा रिस्क लेने की क्षमता रखते हैं, आपके लिए यह बेहतर विकल्प है. निवेश का नजरिया लंबा रखने पर बाजार के जोखिम भी कवर हो जाते हैं.

ऐसे बनेगा 34 लाख का फंड- आपको अपने बच्चे के नाम से रोजाना 100 रुपये यानी महीने में 3000 रुपये SIP करना होगा. यह निवेश 15 साल तक रहना होगा. अगर यहां सालाना 20 फीसदी रिटर्न मिलता है तो 15 साल में आपका निवेश बढ़कर लगभग 34 लाख रुपये हो जाएगा. 15 साल में आप कुल 5.40 लाख रुपये निवेश करेंगे जो बढ़कर 34 लाख रुपये हो जाएगा. इसका मतलब आपको कुल 28.60 लाख रुपये की एक्स्ट्रा कमाई होगी.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि म्यूचुअल फंड में हर माह थोड़ा थोड़ा निवेश करके बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. म्यूचुअल फंड में निवेश में रिस्क कुछ कम होता है. म्यूचुअल फंड का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यहां आपके पैसे को अलग-अलग कंपनि‍यों में लगाया जाता है, मसलन अलग-अलग स्‍टॉक और बॉन्‍ड्स में आपके पैसे को निवेश कि‍या जाता है. इसका फायदा यह है कि अगर कि‍सी एक कंपनी में लगा पैसा डूब भी जाए तो बाकी जगह से हुआ लाभ उसे कवर कर सकता है.

बेहतर रिटर्न देने वाले फंड- कुछ म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने निवेशकों को 15 से 20 साल में 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिए हैं. सुंदरम मिडकैप फंड में 25.64%, फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा फंड में 21.28%, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इक्विटी फंड में 18.80% का रिटर्न मिला है.
Source :- hindi.news18.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img