शासन द्वारा नामित तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को पटखौली से लेकर घुघली के बीच घुघली-शिकारपुर सड़क मार्ग के निर्माण संबंधी गुणवत्ता को देखा।
महराजगंज: शासन द्वारा नामित तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को पटखौली से लेकर घुघली के बीच घुघली-शिकारपुर सड़क मार्ग के निर्माण संबंधी गुणवत्ता को देखा। टीम ने पटखौली में सड़क की गिट्टी को मशीन से निकलवा कर सैंपुल लिया तथा उसे जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेज दिया। ग्राम बेलवा टीकर के निवासी आरटीआइ कार्यकर्ता अनिल कुमार गुप्त ने महराजगंज जिले में वर्ष 2015-16 में राज्य योजना अंतर्गत घुघली-शिकारपुर मार्ग के किमी एक से किमी 13 तक चौड़ीकरण व सु²ढ़ीकरण के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की प्रमुख अभियंता से शिकायत करते हुए दोषी अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
- छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा
- डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण
- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव
- सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट
- आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।
गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता ने जांच के लिए लोक निर्माण विभाग गोरखपुर के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अभियंताओं की तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी थी। टीम बुधवार को पूरी तैयारी से पटखौली गांव पहुंची तथा सड़क से गिट्टी निकलवा कर सैंपुल लिया। सड़क की चौंड़ाई भी नापी गई। सुभाष चौक व जोगिया के पास सड़क की फोटोग्राफी कराई गई। एक्सईएन प्रवीण कुमार ने कहा कि सड़क पर पटरियों का काम अपूर्ण है। जांच की गई है, सैंपुल को लैब भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी जाएगी। इस दौरान टीम के सदस्य निर्माण खंड गोरखपुर के सहायक अभियंता संतोष मणि एवं प्रांतीय खंड महाराजगंज के बृजमोहन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Source :- www.jagran.com






