दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनसे दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों तथा स्कूलों का दौरा करने का अनुरोध किया।

PM मोदी से मिले केजरीवाल, मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल के दौरे के लिये किया आमंत्रित |

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की और उनसे दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों तथा स्कूलों का दौरा करने का अनुरोध किया। दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शरीक नहीं हुए केजरीवाल ने केन्द्र को अपनी सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। 

केंद्र में भाजपा नीत राजग के दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी से केजरीवाल की यह पहली मुलाकात है।  केजरीवाल के मुताबिक बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को एक मोहल्ला क्लीनिक और आप सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे एक सरकारी स्कूल का दौरा करने का भी अनुरोध किया। केजरीवाल ने मुलाकात के बाद सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “आयुष्मान भारत योजना पर संक्षिप्त चर्चा हुई। माननीय प्रधानमंत्री को बताया कि दिल्ली सरकार की दिल्ली स्वास्थ्य योजना काफी बड़ी और व्यापक योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हालांकि, उन्हें इस बारे में पड़ताल करने का भरोसा दिलाया कि क्या आयुष्मान भारत योजना को भी हमारी योजना में समन्वित किया जा सकता है।’ केजरीवाल ने दिल्ली को विकसित करने के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार के साथ काम करने की भी इच्छा जताई। 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ”दिल्ली सरकार का पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया। दिल्ली को भारत की राजधानी के तौर पर विकसित करने के लिए यह जरूरी है कि दिल्ली सरकार और केंद्र साथ मिल कर काम करे। उन्होंने ट्वीट किया, ”दिल्ली सरकार की योजना बारिश के मौसम में यमुना के जल को संचित करने की भी है। (बारिश के) एक मौसम का जल दिल्ली की एक साल की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। इसमें केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया है।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img