दिल्ली में खुला देश का सबसे बड़ा किडनी डायलिसिस अस्पताल

दिल्ली

दबंग भारत न्यूज़ – दिल्ली के बाला साहिब गुरुद्वारे में गुरु हरकिशन किडनी डायलिसिस सेंटर की रविवार से शुरुआत हुई. इसे दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (DSGMC) की तरफ से शुरू किया गया है. यह अस्पताल दिल्ली के सराये काले खां में स्थित है. दावा किया गया है कि यह देश का सबसे बड़ा किडनी डायलिसिस हॉस्पिटल (Kidney Dialysis Hospital) है, जहां 101 बेड हैं, जिनकी संख्या 1 साल में 1000 कर दी जाएगी. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने कहा कि अस्पताल में मरीजों का इलाज मुफ्त होगा.

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन मनजिंदर जीत सिंह सिरसा ने कहा कि इस डायलिसिस अस्पताल की खासियत यह है कि यहां कोई भी मरीज आये सबका इलाज एकदम फ्री होगा. किसी का आधार कार्ड या राशन कार्ड देखकर इलाज नहीं होगा. दवाइयां भी फ्री में मिलेंगी. अस्पताल में फीस के लिए कोई काउंटर तक नहीं बनाया गया है.

उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में केवल डायलिसिस होगा. अस्पताल में इलाज़ 9 मार्च से शुरू होगा. अस्पताल में मरीजों के लिए अलग अलग कमरे भी हैं. डायलिसिस के लिए जरूरी सामान और दवाइयों के लिए अलग स्टोर हैं.

यह अस्पताल करीब 6 महीने में बनकर तैयार हुआ है. 24 घण्टे अस्पताल खुला रहेगा. एक शिफ्ट में करीब 8 डॉक्टर होंगे. 24 घण्टे में करीब 500 मरीजों का इलाज हो सकता है. उन्होंने कहा कि डायलिसिस जिसके लिए अस्पतालों में हज़ारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं वो यहां फ्री होगा.

वहीं, अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर वेंकटेश ने बताया कि उनकी टीम मरीजों का इलाज करने के लिए और उनकी सेवा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img