बिना मान्यता वाले छह स्कूलों को बंद करने का नोटिस |

गैर मान्यता प्राप्त संचालित परतावल क्षेत्र के छह स्कूलों को दो दिन के अंदर बंद करने के लिए बीईओ श्याम सुन्दर पटेल ने दूसरी बार नोटिस जारी किया है।

गैर मान्यता प्राप्त संचालित परतावल क्षेत्र के छह स्कूलों को दो दिन के अंदर बंद करने के लिए बीईओ श्याम सुन्दर पटेल ने दूसरी बार नोटिस जारी किया है। चेतावनी दी है कि दो दिन के अंदर विद्यालय बंद नहीं किया गया तो एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही साथ स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया जाएगा।

बीईओ सोमवार को सरस्वती ज्ञान मंदिर धरमौली पहुंचे। जांच में इसकी मान्यता नहीं मिलने पर छुट्टी कराकर बच्चों को घर भेज दिया। विद्यालय को नोटिस दिया। इसके अलावा बीईओ ने शिवा जूनियर हाईस्कूल धरमौली, सरस्वती ज्ञान मंदिर धनहा नायक, सेंट्रल पब्लिक स्कूल धनहा नायक, ब्राइट चिल्ड्रेन एकेडमी मेहाभार का निरीक्षण किया। यह विद्यालय बिना मान्यता संचालित हो रहे थे। इस पर बीईओ ने इसे बंद करने के लिए नोटिस जारी किया। बीईओ श्याम सुन्दर पटेल ने बताया कि जुलाई माह के पहले सप्ताह में विद्यालय को बंद करने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन नोटिस की अनदेखी कर विद्यालय संचालित किया जा रहा है। दूसरी बार नोटिस जारी किया गया है। दो दिन बाद निरीक्षण किया जाएगा। स्कूल खुला मिला तो एक लाख का जुर्माना व एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।

Source :- https://www.livehindustan.com

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img