MP सरकार का बड़ा फैसला : शुरुआती 100 यूनिट बिजली एक रुपये में |

मध्यप्रदेश सरकार ने हर माह 150 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले सभी घरेलू उपभोक्ताओं को शुरुआती 100 यूनिट बिजली एक रुपये की दर से देने का फैसला किया है। 

मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने सोमवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। बैठक में बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने संवाददाताओं से कहा, इंदिरा गृह ज्योति बिजली योजना अब तक केवल पंजीकृत गरीब श्रमिकों के लिए थी। अब, हम 150 यूनिट से कम खपत वाले सभी बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना के दायरे में लाए हैं। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि 150 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने पर घरेलू उपभोक्ताओं को वर्तमान में प्रचलित बिजली दरों के अनुसार ही बिल चुकाना होगा। सिंह ने कहा, प्रति माह 150 यूनिट तक उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं से शुरुआती 100 यूनिट के लिए एक रुपये प्रति यूनिट का शुल्क लिया जाएगा, जबकि अगले 50 यूनिट की कीमत मौजूदा दरों के अनुसार होगी। 150 यूनिट से अधिक उपभोग करने वालों से मौजूदा घरेलू बिजली दरों के अनुसार ही शुल्क लिया जाएगा और इस श्रेणी में आने वाले उपभोक्ताओं को इस योजना के तहत लाभ नहीं मिलेगा।  

एससी-एसटी उपभोक्ता हर माह 25 रुपये देंगे :
उन्होंने कहा कि इस योजना के लाभार्थियों को सामान्य उपभोक्ताओं की तुलना में अलग-अलग रंग का बिल दिया जाएगा। साथ ही कहा गया कि 30 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उपभोक्ताओं से 25 रुपये प्रति माह की दर से शुल्क लिया जाएगा और उन्हें चार महीने में एक बार बिल भेजा जाएगा। 

Source :- https://www.livehindustan.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img