बाइक चोरी के आरोप में नेपाल के रहनेवाले चार युवक गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

महाराजगंज के निचलौल में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया।

महाराजगंज के निचलौल में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद कर ली हैं। गिरोह में तीन युवकों समेत एक नाबालिग शामिल है। इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह ने बताया कि पूरा गिरोह नेपाल के नवलपरासी का रहने वाला है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। बाइक चोरों के इस गिरोह ने पिछले एक महीने में करीब डेढ़ दर्जन बाइक चोरी की थीं। इससे स्थानीय लोगों में खौफ हो गया था। मंगलवार बीते शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस अधीक्षक टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस को भारतीय सीमा क्षेत्र से बाइक चोर गिरोह के आने की सूचना मिली।

पुलिस सतर्कता बरतते हुए गश्त कर रही थी। इसी बीच गेड़हवा नहर पुल स्थित बलुआ टोला नहर पटरी पर तीन बाइक पर चार संदिग्ध दिखाई दिए। बाइक सवार युवकों को रोककर पूछताछ की गई, तो वे घबरा गए।

पुलिस ने सख्ती दिखाई तो चोरों ने निचलौल में बाइक चोरी की बात कही। पूछताछ पर पता चला कि चोर भारतीय सीमा क्षेत्र से बाइक चोरी कर नेपाल बार्डर से सटे एक गांव में छुपाते हैं और उन्हें औने-पौने दामों पर बेंच देते थे। 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का नाम असलम मियां (20), अलिराज मियां (18), अभिषेक (18) और एक नाबालिग है। असलम बनकटी थाना सोनवल जिला नवलपरासी का रहने वाला है जबकि अलिराज और अभिषेक रतनगंज थाना बेलाटारी जिला नवल परासी के रहने वाले हैं।

Source :- https://www.amarujala.com/

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img