APM एकेडमी में आज वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखायी।

प्रतियोगिता में शिखर व आराध्या ने मारी बाजी

परतावल ब्लॉक ले अंतर्गत ग्राम सभा पिपरालाला में स्तिथ APM एकेडमी में आज वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखायी। एपीएम एकेडमी के कक्षा आठ के छात्र शिखर पाण्डेय व कक्षा छठवी के आराध्या पाण्डेय ने शानदार तरीके से प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये।विगत सत्र की परंपरा का अनुसरण करते हुए वर्तमान सत्र 2019-2020 में ए०पी०एम० एकेडमी पिपरालाला, महाराजगंज के द्वारा आयोजित अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता/समारोह में प्रतिभाग किये। कार्यक्रम के मध्य ही एपीएम एकेडमी के वेब साइट का उद्घाटन एवं रोबोटिक्स करिकुलम का प्रदर्शन हुआ।

प्रतियोगिताओ में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये विजेताओं को ट्राफी,प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार के साथ मंच पर सम्मानित किया गया तथा प्रत्येक प्रतिभागीगण को सांत्वना पुरस्कार देकर उनके मनोबल को सुदृढ करने का प्रयास आयोजन समिति द्वारा किया गया। इसी मध्य एपीएम एकेडमी के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगा रंग प्रोग्राम तथा स्कूल द्वारा नियमित दिए जा रहे मार्शल आर्ट की शिक्षा के आधार पर बच्चो द्वारा मार्शल आर्ट का भी प्रदर्शन मंच पर किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भारत के प्रथम राष्ट्रपति के प्रपौत्र एवं विश्व प्रसिद्ध विद्वान डा० अशोक जाह्नवी प्रसाद,विशिष्ट अतिथि प्रमोद श्रीवास्तव,मंगलेष श्रीवास्तव, त्रिपुरारी मिश्र,डा०सुरेश चंद पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, डा० निशा जायसवाल, डेबू सेठ,अनुपम अग्रवाल , सविता सिंह,आशा सिंह समेत आदि छात्र छात्राएं एवं उपस्थित रहे।

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img