72 केंद्रों पर होने वाली UP Board 2020 परीक्षा हुई रद्द, चेक करें नया शेड्यूल
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 10वींं और 12वींं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिये बड़ी खबर है. यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने एक आधिकारिक सूचना जारी कर उन परीक्षाओं की तारीख और शेड्यूल जारी कर दी है, जिसे निरस्त किया गया था. बता दें इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान पेपर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 67 परीक्षा केंद्रों पर भैतिक विज्ञान का पेपर कैंसल कर दिया गया था. आधिकारिक सूचना के अनुसार कैंसल किये गए पेपर 12 मार्च को दोबारा आयोजित होंगे. जिन केंद्रों पर भौतिक विज्ञान का पेपर कैंसल किया गया , उसमें बलिया और गाजीपुर के परीक्षा केंद्र शामिल हैं.
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
- ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
- महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में
जबकि प्रयागराज के कुछ केंद्रों पर अंग्रेजी के पेपर में नकल के आरोप में परीक्षा कैंसल की गई थी. अलीगढ़ के कुछ केंद्रों पर विज्ञान के पेपर में चोरी की बात सामने आई. पेपर लीक और नकल के कारण कैंसल किये गए पेपरों का आयोजन 12 मार्च को होगा.
दूसरी ओर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच शुरू करने वाला है. इनकी मूल्यांकन की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो जाएगी. मूल्यांकन का काम 10 दिनों तक चलेगा. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में या मई के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है.
Source :- hindi.news18.com






