BJP में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, मिल सकता है राज्यसभा का टिकट

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले ली. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में उन्हें भगवा पटका पहनाया गया. इस दौरान नड्डा ने ग्वालियर राजवंश के ‘महाराज’ का अभिनंदन किया तो वहीं सिंधिया ने नड्डा के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया. बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के करीब एक घंटे बाद ही उन्हें पार्टी ने राज्यसभा का टिकट देने का ऐलान कर दिया. बीजेपी ने उनके अलावा मध्य प्रदेश से हर्ष चौहान को भी राज्यसभा का टिकट दिया है. इसके साथ ही खबर यह भी है कि सिंधिया को केंद्र की नरेंद्र मोदी कैबिनेट में अहम जगह मिल सकती है

बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि मैं सर्वप्रथम आदरणीय नड्डा जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को धन्यवाद देना चाहूंगा कि आपने मुझे अपने परिवार में आमंत्रित किया और एक स्थान दिया

बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसान त्रस्त है, नौजवान बेबस है. रोजगार कम हुआ और करप्शन बढ़ा है. मेरा मन दुखी और व्यथित है.

बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 महीने पहले हमने एक सपना संजोय जब राज्य में सरकार बनी लेकिन किसानों का ऋण माफ नहीं हुआ. 18 महीने में सपने बिखर गए.

बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले जैसी नहीं रही. उन्होंने कहा नये नेतृत्व को मान्यता नहीं मिल रही है.

जेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि मैं मेरे जीवन में दो तारीखें बहुत महत्वपूर्ण है. एक 30 सितंबर 2001 जब मैं अपने पिता (माधव राव सिंधिया) को खोया और  दूसरा 10 मार्च 2020 जब मेरे जीवन का नया दौर शुरू हुआ है. उन्होंने कहा कि देश की सेवा कांग्रेस में रह कर नहीं हो सकती थी.

जेपी नड्डा ने कहा कि आज हम सबके लिए बहुत खुशी का विषय है और आज मैं हमारी वरिष्ठतम नेता स्वर्गीय राजमाता सिंधिया जी को याद कर रहा हूं. भारतीय जनसंघ और भाजपा दोनों पार्टी की स्थापना और स्थापना से लेकर विचारधारा को बढ़ाने में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी के सभी कार्यकर्ता सिंधिया का स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि हमारा दल लोकतांत्रिक है और सिंधिया परिवार हमारे सदस्य की तरह है

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित बीजेपी के हेडक्वार्टर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img