प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भरोसेमंद जे.पी नड्डा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए।

JP नड्डा बने BJP के 11वें अध्यक्ष, 3 साल तक संभालेंगे कमान

जगत प्रकाश नड्डा या जे.पी. नड्डा सोमवार को भारतीय जनता पाटीर् (भाजपा) के नए अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्हें तीन वर्षों के लिए भाजपा का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने लंबे समय से पार्टी की कमान संभाल रहे अमित शाह का स्थान लिया है। नड्डा अभी तक भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भरोसेमंद जे.पी नड्डा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। वह पार्टी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। नड्डा के नाम की घोषणा भाजपा के चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने की। अध्यक्ष की घोषणा करते हुए राधा मोहन सिंह ने कहा, ‘जे.पी. नड्डा को 2019-2020, 2020-21 और 2021-22 के लिए अध्यक्ष चुना जाता है।’

नड्डा के समर्थन में 21 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने नामांकन-पत्र चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह के पास जमा किया। जिन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने नड्डा के समर्थन में नामांकन-पत्र प्रस्तुत किया, उनमें दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे राज्य शामिल हैं। जेपी नड्डा बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएंजेपी नड्डा बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों के आलाव भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अमित शाह की ओर से जे.पी. नड्डा के समर्थन में प्रस्ताव पेश किया गया। साथ ही भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की तरफ से भी प्रस्ताव दिया गया।  

पाटीर् दफ्तर में नामांकन के वक्त अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। चुनाव प्रबंधन की रणनीति में माहिर माने जाने वाले जे.पी नड्डा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य जैसा अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना ‘आयुष्मान भारत’ की सफलता का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है। पिछले करीब आठ महीनों से कार्यकारी अध्यक्ष का कामकाज संभाल रहे नड्डा ने पार्टी के अंदर कई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया है। अब वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की कमान संभाल रहे हैं।

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img