महराजगंज के नौतनवांं क्षेत्र के ग्राम रतनपुर मिश्रवलिया चौराहे पर गुरुवार की सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेण्डर से आग लग गई। सिलेंडर फटने से फैली आग में घर धू धूकर जलने लगा। पल भर में घर में रखे कीमती सामान जलकर राख हो गए। चाहकर भी लोग कुछ नहीं कर सके। इस हादसे में आग बुझाने के चक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन लोग झुलस गए।

- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
मिश्रवलिया चौराहे पर नजाबुद्दीन की बहू सलमा गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे गैस सिलेण्डर पर खाना बना रही थी। आधा खाना बना चुकी थी। धीरे-धीरे गैस लीक हो रहा था, लेकिन उसको पता नहीं चला। सब्जी धुलने वह बाहर नल पर गयी कि इसी दौरान सिलेंडर में आग पकड़ लिया। शोर सुनकर घर वाले व ग्रामीण इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। इस हादसे में नगदी, बाइक सहित सभी सामान जल गए। फूस के इस घर के जल जाने से यह परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
आग बुझाने में झुलसे तीन लोग
आग बुझाने की कोशिश में नजाबुद्दीन, उसका बेटा मंसूर व एक ग्रामीण जोगिन्दर यादव झुलस गए। घायलों का इलाज रतनपुर सीएचसी पर हुआ।






