परतावल : कोरोना की महामारी में पूरे जिले में हर जगह पहुँचकर लोगो की मदद में पुलिस और पत्रकारो को लेकर आगे आये महराजगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष की अगुवाई में शनिवार को परतावल चौक पर पत्रकारो ,पुलिस के जवानों तथा ब्लाक प्रमुख को मास्क तथा सेनेटाइजर देकर सम्मानित किया जिससे पुलिस और पत्रकारो में काफी उत्साह दिखा।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रेस क्लब महराजगंज अध्यक्ष अमित त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में महराजगंज जिले समेत हर जगह जब से कोरोना वायरस की बीमारी आई है और लोग इससे प्रभावित हुए हैं इससे बचने के लिए शनिवार को परतावल चौराहे पर पहुंचकर राहुल त्रिपाठी, अमितेश त्रिपाठी ,जेडी अंसारी,आशीष शुक्ला, बृजेश गुप्ता आदि लोगों ने मिलकर परतावल के पत्रकारों पुलिसकर्मियों और ब्लॉक प्रमुख को सैनिटाइजर और मास्क देकर सम्मानित किया।

प्रेस क्लब महराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने बताया कि पुलिसकर्मी और पत्रकार दिन रात एक करके लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं उनके बचाव हेतु सैनिटाइजर और मास्क की आवश्यकता है जो प्रेस क्लब आफ महराजगंज के नेतृत्व में पूरे जिले में बांटा जा रहा है

और इसी क्रम में इस्पेक्टर श्यामदेउरवा विजय राज सिंह और पुलिस के जवानों को सेनीटाइजर मास्क देकर सम्मानित किया गया साथ ही मीडिया प्रभारी रामप्रवेश उपाध्याय, कैलाश चौहान ,विनय पांडे ,संजय गुप्ता, शेषमणि पांडेय ,होशिला पति ,अखण्ड भार्गव, सलाउद्दीन, अरविंद यादव ,पुनीत वर्मा ,श्याम उपाध्याय , और ब्लॉक प्रमुख परतावल हरिशंकर वर्मा को भी मास्क और सेनीटाइजर देकर सम्मानित किया।
रिपोर्टर….. इकबाल अहमद







