छह कोरोना पॉजिटिव जमातियों के स्वस्थ हो जाने से रेड से ऑरेंज जोन में आए महराजगंज में बुधवार की रात एक नया कोरोना पॉजिटिव मिल गया।
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
बीआरडी मेडिकल कालेज से उसकी रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने उसके गांव को सील करते हुए चौकसी बढ़ा दी है। अब इस कोरोना पॉजिटिव के परिवार के सभी सदस्यों के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे।यह शख्स पनियरा क्षेत्र का रहने वाला है। छह दिन पहले दिल्ली से आया था।
मंगलवार को महिला अस्पताल में क्वारंटीन कराए गए हरियाणा से लौटे 15 लोगों सहित 21 के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें दिल्ली से लौटे इस शख्स का नमूना भी शामिल था। इसे डॉक्टरों ने लक्षण के आधार पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। शाम को ही 18 लोगों की रिपोर्ट सामान्य आई थी। देर रात आई तीन अन्य रिपोर्टस में आइसोलेशन में भर्ती पनियरा के इस शख्स की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। डीएम डॉ.उज्जवल कुमार ने इसकी पुष्टि की। सीएमओ डा.ए.के.श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव शख्स के पूरे परिवार की जांच कराई जाएगी।







