महराजगंज लॉकडाउन में फंसे लोग दुश्वारियों का किस कदर सामना कर रहे हैं, इसकी बानगी शुक्रवार को देखने को मिली। महराजगंज के ईंट-भट्ठे पर फंसे एक मजदूर की पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह 102 नम्बर पर फोन कर एंबुलेंस भेजने की गुहार लगाया।
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
एंबुलेंस आने में देरी होती देख मजदूर दूसरे वाहन के इंतजाम का प्रयास शुरू किया, लेकिन लॉकडाउन के चलते कोई वाहन नहीं मिला। इससे बेबस मजदूर पत्नी को घोड़ा-गाड़ी पर बैठाकर परतावल सीएचसी पर पहुंचा। पर यहां भी उसे मायूसी मिली। सीएचसी पर महिला चिकित्सक नहीं थीं। इससे बेबस मजदूर पत्नी को घोड़ा-गाड़ी पर बैठाकर दूसरे डॉक्टर को ढूंढने के लिए निकल गया।
परतावल क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी जबीउल्लाह चौपरिया ईंट-भट्ठे पर काम करता है। शुक्रवार को उसकी पत्नी रूखसाना की तबीयत खराब हो गई। पत्नी को घोड़ा-गाड़ी से लेकर परतावल सीएचसी पर पहुंचे जबीउल्लाह ने बताया कि उसने 102 नम्बर पर एंबुलेंस के लिए फोन किया था, लेकिन एंबुलेंस आने में विलम्ब देख वह घोड़ा-गाड़ी से पत्नी को लेकर इलाज कराने के लिए निकल पड़ा। पर परतावल सीएचसी में महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थीं। इस वजह से जबीउल्लाह अपनी पत्नी को घोड़ा-गाड़ी पर बैठाकर दूसरे डॉक्टर को ढूंढने के लिए चल पड़ा।







