छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की ओर से नहर पर बनवाए जा रहे पुल के निर्माण कार्य को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुल की छत की ढलाई के महज चार दिन बाद ही शटरिंग हटाए जाने पर लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। भारी वाहनों के आवागमन के लिए बनाए जा रहे पुल की शटरिंग केवल चार दिन में ही खोल दी गई। ग्रामीणों के अनुसार जल्दबाजी में शटरिंग हटाने से पुल के ऊपरी हिस्से में हल्की सी क्षति भी दिखाई दे रही है, जिससे लोगों में निर्माण की मजबूती को लेकर संदेह पैदा हो गया है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि यदि पुल पूरी तरह मजबूत हुए बिना तैयार घोषित कर दिया गया तो भविष्य में दुर्घटना होने की आशंका बनी रहेगी।

ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच कराने की मांग की। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की। पुलिस ने ग्रामीणों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को समझाते हुए शांति बनाए रखने की अपील की, इसके बाद मामला शांत हुआ।

Hot this week

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

महराजगंज। विकास खंड परतावल-महराजगंज मार्ग स्थित बंधन मैरेज हॉल...

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...

Topics

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने रोहिन नदी के तटबंधों का किया स्थलीय निरीक्षण

लक्ष्मीपुर- मानसून और संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह...

निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज- निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img