निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं का अभाव

महराजगंज निचलौल बस स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में भी यात्रियों को खुले आसमान के नीचे घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन परिसर में न तो पर्याप्त बैठने की व्यवस्था है और न ही पेयजल एवं प्रसाधन जैसी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे यात्रियों में आक्रोश है।

बस स्टेशन पर अव्यवस्थाओं का हाल यह है कि पूरे परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए केवल चार कुर्सियां रखी गई हैं। यात्रियों को अपने सामान और छोटे बच्चों के साथ सड़क के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्टेशन परिसर में प्रसाधन की व्यवस्था न होने के कारण महिला यात्रियों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कई यात्रियों ने बताया कि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए शौचालय की अनुपलब्धता गंभीर समस्या बन चुकी है।

इसके अलावा बस स्टेशन पर पेयजल की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है। गर्मी के मौसम में दूरदराज से आने वाले यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थल होने के बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी है।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img