मास्क नहीं लगाने पर 229 लोगों पर मुकदमा
महराजगंज: लॉकडाउन में छूट के बाद सोमवार को बिना मास्क के ठेके पर शराब लेने पहुंचे 229 लोगों पर जिले के विभिन्न थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन पर लॉकडाउन ब्रेक करने का आरोप है। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने तथा मास्क न लगाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक पुलिस ने 229 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन ब्रेक करने व मास्क नहीं लगाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। सबसे अधिक 12 मुकदमे कोतवाली में लिखे गए। इसमें 20 लोगों को शामिल किया गया है। बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले 325 लोगों का चालान किया गया। जबकि 59 वाहनों से 49100 रुपये जुर्माना व शमन शुल्क वसूला गया।







