एक माह के अंदर करीब 45 सौ लोगों को कार्ड जारी किया

महराजगंज: लॉकडाउन में रोजगार गंवाने वाले प्रवासियों के चेहरे पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना फिर से मुस्कान ला रही है। जिसकी वजह से उनकी जिदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पर बाहर से आए लोगों के लिए करीब 45 सौ नवीन जाब कार्ड बनाए गए हैं। जिले की 760 ग्राम पंचायतों में करीब 2852 जगहों पर 82928 श्रमिक काम कर रहे हैं।
- रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन
- घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती
- ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड से ग्रामीणों में रोष झूलते तारों ने बढ़ाया खतरा
- मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज
- रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
डेढ़ माह में 10 हजार लोग पहुंचे महराजगंज : लॉकडाउन के करीब डेढ़ माह से अधिक हो गए हैं। बाहर रहने वाले लोग धीरे-धीरे कर जिले में आ रहे हैं। अब तक करीब दस हजार लोग विभिन्न जगहों से पहुंच चुके हैं। क्वारंटाइन के बाद अधिकतर लोग अपने-अपने घरों को पहुंच चुके हैं। इनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया। लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए नवीन जॉबकार्ड बनाया जाने लगा। एक माह के अंदर करीब 45 सौ लोगों को कार्ड जारी किया। करीब आधे लोगों को विभिन्न परियोजनाओं में काम भी मिल चुका है।






