महराजगंज में बिना मास्क लगाए 396 लोगों से वसूला जुर्माना

डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने मंगलवार को जिले के सभी नगर निकायों में मास्क जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया

महराजगंज : कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देख डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने मंगलवार को जिले के सभी नगर निकायों में मास्क जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस अभियान में शाम तक 396 लोग ऐसे मिले जो मास्क लगाए बिना नगर में घूम रहे थे। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधिशासी अधिकारियों ने चालान काटते हुए 40 हजार 780 रुपये का जुर्माना वसूल डीएम को रिपोर्ट भेजी है।

मंगलवार की शाम तक जो रिपोर्ट आई उसके मुताबिक नगर पालिका महराजगंज में 46 लोगों से 4 हजार 350 रुपया जुर्माना, नौतनवा में 75 लोगों से 7 हजार 500, घुघली में 20 लोगों से 2 हजार 300, सिसवा में 36 लोगों से 3 हजार 600, निचलौल में 108 लोगों से 10 हजार 230 रुपया, आनंदनगर में 54 लोगों से 5 हजार 400 रुपया, सोनौली में 55 लोगों से 74 सौ का जुर्माना वसूला गया।

नौतनवा नगर पालिका परिषद नौतनवा के अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार राव व कस्बा चौकी प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को मास्क जांच अभियान चलाया गया। ईओ ने बताया कि कि बिना मास्क वालों से 7500 रुपये जुर्माना वसूला गया। घुघली नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी डॉ लव कुमार मिश्र बिना मास्क लगाए मिले 20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। निचलौल नगर पंचायत निचलौल के कर्मचारियों ने मेन तिराहा पर बिना मास्क लगाए बाइक चालकों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान 108 लोगों से 10 हजार 230 रुपया जुर्माना वसूला गया।

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img