पुलिस अधीक्षक को एक पत्र देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

भिटौली /महराजगंज
घुघली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पकड़ी विशुनपुर निवासी अधिवक्ता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को एक पत्र देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक को दिये पत्र में अधिवक्ता सिविल कोर्ट विजय कुमार पांडेय ने लिखा है कि विधि व्यवसाय के लिए मैंने एक आफिस भिटौली बाजार (कामता चौक) थाना कोतवाली में खोल रखा है। आफिस का एक बोर्ड गोरखपुर-महराजगंज मुख्य सड़क पर लगा रखा था। इस बोर्ड के सहारे लोग आसानी से आफिस पहुंच जाते थे लेकिन द्वेष बश किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त लोहे के बोर्ड को तोड़कर फेंक दिया।
दबंग भारत न्यूज़







