दोयम दर्जे ईट से हो रहा था नाली निर्माण

भिटौली /महाराजगंज
विकासखंड परतावल के सिसवा मुंशी ग्राम सभा में नाली निर्माण के शिकायत पर आज एडीपीआरओ महाराजगंज जांच में पहुंचे ।जानकारी के अनुसार सुकई पुत्र रामेश्वर द्वारा शिकायत किया गया था कि मेरे ग्राम सभा में नाली निर्माण में अनियमितता पाई जा रही है जिसे जांच के लिए एडीओ पंचायत अधिकारी पहुंचे थे और रिपोर्ट के अनुसार जांच में भारी अनियमियता पाई गई जिसमें तृतीय श्रेणी ईट और मानक के अनुरूप मसाला का प्रयोग नहीं किया गया कार्य से संतुष्ट ना होकर एडीओ पंचायत अधिकारी काम को रोक लगा दी थी
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
कुछ दिनों के बाद जांच में पहुंचे आर0के जेई ने मामले को समझा उसके उपरांत शिकायतकर्ता को कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुआ तो मौके पर एडीपीआरओ नित्यानंद प्रजापति एवं सेक्रेटरी सुधीर सिंह जांच में पहुंचे पूरे निर्माण को कार्य को जांचा परखा और प्रधान से पूछताछ किए की मौके पर जो ईट है उसी से निर्माण कार्य हुआ है तो उन्होंने हां में जवाब दिया उसके बाद एडीपीआरओ साहब ने कहा इस मामले में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर ग्राम प्रधान उमाशंकर चौधरी, पंचायत मित्र हेदतुल्लाह, शिकायतकर्ता सुकई गौड़, जफरुद्दीन, मंजूर अली, वसीम, रामनारायण, आदि ग्रामीण मौजूद थे।







